फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में प्रेशर हार्न से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की सड़कों पर चलने वाले वाहनों में प्रेशर हार्न का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जिसे लोगों खास कर मरीजों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

अशोक कुमार, जितेंद्र खजूरिया, राहुल गुप्ता और सुरेंद्र रियोथिया ने बताया उपमंडल की सड़कों पर चलने वाले ज्यादातर वाहन चालक इलाके में ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं। प्रेशर हार्न लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। कई वर्ष पूर्व सरकार की ओर से प्रेशर हार्न के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन आज भी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। लोगों ने कहा कि यातायात विभाग और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें