चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज की क्षतिग्रस्तु हुई प्लेट की मरम्मत करते कर्मचारी।
अखनूर। चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज के बीच में पांच प्लेट टूटने पर प्रशासन ने किसी बडे़ हादसे को रोकने के लिए वाहनों की आवाजाही सात घंटे तक बंद रखी। साथ ही मरम्मत कार्य शुरू किया गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगे एक सप्ताह तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी जा सकती है।
कस्बे के ऐतिहासिक स्टील ब्रिज पर कुछ दिन से वाहनों की आवाजाही पर ब्रिज के बीच प्लेट की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पीडब्ल्यूडी द्वारा जांच करने पर पाया गया कि पुलिस की पांच प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। जांच में तीन प्लेटों सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त मिलीं। शनिवार को प्रशासन ने सुबह ही वाहनों की आवाजाही बंद करके मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। जो पूरा नहीं होने पर दोपहर तीन बजे दोबारा वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी । रविवार को दोबारा मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, जबकि क्षतिग्रस्त प्लेटों की मरम्मत कार्य एक सप्ताह तक चल सकता है।
एसडीएम ने उपायुक्त से ब्रिज की मरम्मत के लिए एक सप्ताह तक वाहनों की आवाजाही बंद करने की स्वीकृत मांगी है।
स्टील ब्रिज से अखनूर, खौड़, राजोरी और पुंछ जाने वाले वाहनों की आवाजाही होती है। अब वाहनों की आवाजाही कंक्रीट ब्रिज से होगी, जिसमें वाहन चालकों को अतिरिक्त तीन किलोमीटर बाईपास रोड से जाना पडे़गा। दो साल पहले भी ब्रिज की छह प्लेट क्षतिग्रस्त होने पर कुछ दिन के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। ब्रिज पर लोड वाहन चलने से प्लेटें क्षतिग्रस्त होती हैं। हालांकि प्रशासन ने बडे़ वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।
-----
ब्रिज की कुछ प्लेटें क्षतिग्रस्त होने पर उपायुक्त से ब्रिज मरम्मत करने के लिए बंद की स्वीकृ ति के लिए पत्र लिखा है।
-अखिल सडोत्रा, एसडीएम
-------
मरम्मत कार्य के लिए ब्रिज बंद किया गया। जो दोपहर तीन बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, मगर ब्रिज की मरम्मत में कुछ दिन और लग सकते हैं।
-अंग्रेज सिंह, एईई, पीडब्ल्यूडी