फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका व्यक्तिगत आकर्षण लाती हैं, महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर दी बधाई

Thu, 24 Jan 2019 03:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में आने का स्वागत करते हुए आश्चर्य जताया कि क्या गांधी परिवार का वंशज राष्ट्रीय चुनावों का एक्स फैक्टर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने साथ गांधी-नेहरू वंश की इनायत और अपार व्यक्तिगत आकर्षण लाती हैं। 

विज्ञापन


महबूबा मुफ़्ती ने ट्विटर पर लिखा आपका स्वागत है प्रियंका गांधी, खुरदरी और तीखी राजनीति में। वह अपने साथ गांधी नेहरू वंश की इनायत और अपने निजी आकर्षण को लेकर आई हैं। उसे शुभकामनाएं। वहीं, कांग्रेस की राज्य इकाई ने भी एआईसीसी महासचिव के रूप में प्रियंका को शामिल किए जाने का स्वागत किया। इसके प्रमुख गुलाम अहमद मीर ने कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लिया गया बहुत महत्वपूर्ण और समय पर लिया गया फैसला है। प्रियंका गांधी के शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रियंका ने बुधवार को औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए महासचिव की नियुक्ति की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें