बाढ़ प्रभावित घाटी में शिक्षा क्षेत्र के जीर्णोद्धार के लिए प्राइवेट स्कूल संगठन ने सरकार से विशेष पैकेज की मांग की है। संगठन ने कहा है कि त्रासदी के कारण प्राइवेट स्कूलों को चार हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। प्राइवेट स्कूल्स यूनाइटेड फोरम के महासचिव जीएन वार ने कहा कि हाल ही में बाई बाढ़ से शिक्षा क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है।
शुरुआती आकलन से लगता है कि तीन से चार हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। स्कूलों के बुनियादी ढांचे, किताबें, एक दशक से अधिक का डाटा, कंप्यूटर, स्कूली बसें और अन्य कीमती सामान बर्बाद हो गया है। कई स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। हमें अब शून्य से शुरू करना होगा। बहुत से स्कूलों का कोई बीमा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा किनुकसान की कोई हद नहीं है। सरकार को पीडि़त छात्रों के कैरियर को लेकर अब स्पष्ट नीति के साथ आगे आना होगा। सरकार से शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हुए संगठन ने कहा कि समय की मांग है कि प्राइवेट स्कूलों को फिर से खड़ा करने के लिये उन्हें विशेष सहायता दी जाए।