पुंछ। पुंछ जिले से मुगलरोड के रास्ते कश्मीर आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए अब निजी बस ऑपरेटर भी इस रूट पर सवारियां ढोने के लिए कूद पड़े हैं।
इसके चलते एक निजी बस ऑपरेटर की तरफ से पुंछ से श्रीनगर के लिए पहली एयरकंडीशन बस सेवा शुरू की गई है। हालांकि इससे पहले पिछले चार वर्षों से पुंछ से श्रीनगर के लिए मुगलरोड के रास्ते एसआरटीसी की बस सेवा जारी है। लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लोगोें की ओर से लगातार एक और एसआरटीसी की बस चलाने की मांग की जा रही थी, जो अभी पूरी नहीं हो पाई है।
इस कारण छोटी गाड़ियों के चालकों की ओर से पुंछ से श्रीनगर के किए मनमाना किराया लिया जाता है। एसआरटीसी और निजी बस का किराया पांच सौ रुपये है। संवाद