फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के जख्मों पर रोजगार से लगाएंगे मरहम : महबूबा

Sat, 07 May 2016 09:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती पीडीपी की अध्यक्ष हैं - फोटो : फाइल
विज्ञापन
रियासत के युवाओं की प्रतिभा को असीम बताते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा आतंकवाद के सबसे ज्यादा जख्म युवाओं को मिले हैं।
विज्ञापन


बतौर मुख्यमंत्री वह भरोसा दिलाती हैं इन जख्मों पर रोजगार के पर्याप्त अवसरों से मरहम लगाया जाएगा। युवाओं के विभिन्न समूहों के साथ मुलाकात के दौरान महबूबा ने कहा जम्मू कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा का कहीं कोई सानी नहीं है।

पिछले दो दशक से अधिक समय तक आतंकवाद का दंश युवाओं ने सबसे ज्यादा झेला है। वह युवाओं की प्रतिभा को जानती हैं और पूरा भरोसा भी करती हैं। सरकार युवाओं के लिए निवेश करेगी ताकि उनके लिए सशक्तिकरण, शिक्षा और रोजगार के अवसर खुल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पर्यटन विकास, बागवानी और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। महबूबा ने कहा आतंकवाद ने युवाओं का बचपन छीन लिया है लेकिन भविष्य संवारने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

युवाओं ने आतंकवाद के दौर में भी दृढ़ता नहीं छोड़ी। इस अवसर पर वाची विधायक एजाज अहमद और पीडीपी यूथ अध्यक्ष वाहिद परा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें