फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू कश्मीर में शीघ्र विधानसभा चुनाव करवाएं प्रधानमंत्री

विज्ञापन
चट्ठा सतवारी में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते अपनी पार्टी के अध्यक्ष म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने प्रधानमंत्री से जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाने की मांग की है। जम्मू कश्मीर में विभिन्न मुद्दों पर सार्वजनिक चिंताओं को समाप्त करने और विश्वास जीतने के लिए चुनाव के साथ राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। लोग अपनी सरकार का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चट्ठा सतवारी में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में बुखारी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) और जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा (जेकेपीएस) के अधिकारियों को किनारे कर दिया है और उनकी जगह आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को अधिक तवज्जो दी गई है। यह गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय अधिकारी जम्मू कश्मीर की रीढ़ हैं। उन्होंने लोगों से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने पर शासन में बदलाव लाने को कहा। भाजपा किसी भी तरह का बदलाव लाने में विफल रही है। यह राष्ट्रीय स्तर की राजनीति पर निर्भ्र हैं। उन्होंने देशभर में सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए अपने राजनीतिक एजेंडे को लागू किया, लेकिन जम्मू में असफल रहे। लोगों के लिए सबसे बड़ी आपदा अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करना था और उसके बाद आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का आयात किया गया। भाजपा खासतौर पर भर्ती घोटाले, जम्मू के व्यवसायियों, पर्यटन क्षेत्, होटल व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों, ट्रैवल एजेंटों के मुद्दे, गैर स्थानीय माफिया, सरकारी क्षेत्र में ठेकेदारों के मामलों में न्याय नहीं कर पाई है। नेकां, पीडीपी और कांग्रेस में भी सांठगांठ है। इन्होंने क्षेत्र या धर्म के नाम पर बांटो और राज करो की नीति अपनाकर जम्मू कश्मीर पर शासन किया है। यह विभाजनकारी नीति कश्मीर के साथ जम्मू में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है। हम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि उनकी एच इंच जमीन भी नहीं छीनने देंगे। लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में अधिकारियों ने लाभ पहुंचाने के लिए चुनिंदा ठेकेदारों को जम्मू में लाया है। सड़कें खस्ताहालत स्थिति में हैं। इस परियोजना में जम्मू नगर निगम के अधिकारियों और गैर स्थानीय ठेकेदारों को लाभ दिया जा रहा है। स्थानीय ईंट भट्ठा उद्योग खराब हालत में है। निर्माण सामग्री को बाहर से लाया जा रहा है। इस दोहरे खेल में जम्मू के व्यवसायियों के साथ इससे जुड़े हजारों परिवार प्रभावित हैं। इस दौरान प्रांतीय प्रधान महिला विंग पवनीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें