फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां की जीरीश को राष्ट्रपति का न्योता, स्वतंत्रता दिवस पर ‘एट होम रिसेप्शन’ में होंगी शामिल

विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र डाक कर्मियों से प्राप्त करते जीरीश के पिता मोहम्मद
विज्ञापन
शोपियां के किलोरा मलिकगुंड निवासी जीरीश असलम को राष्ट्रपति दौपद्री मुुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एट होम रिशेप्शन में शामिल होने का न्योता भेजा है। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी निमंत्रण पत्र डाक विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ज़ीरीश के घर पहुंचाया। चूंकि ज़ीरीश मौजूदा समय दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं, इसलिए उनके पिता मोहम्मद असलम ने उनकी ओर से निमंत्रण प्राप्त किया।
विज्ञापन

दिल्ली से फ़ोन पर बातचीत के दौरान खुशी जाहिर करते हुए जीरीश ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘’एट होम रिसेप्शन’’’’ के लिए आमंत्रित किया जाना न सिर्फ मेरे लिए बल्कि मेरे सफ़र में साथ देने वाले सभी लोगों के लिए बेहद गर्व की बात है। स्वतंत्रता दिवस हमेशा से राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक रहा है, लेकिन इस साल इसका और भी गहरा और व्यक्तिगत महत्व है। इसे जीवन भर संभाल कर रखूंगी। प्रेरणा परीक्षा में ज़ीरीश के उत्कृष्ट प्रदर्शन और राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा आमंत्रित किए जाने से उनके परिवार और पूरे शोपियां में हर्ष का माहौल है।
ज़ीरीश के पिता मोहम्मद असलम ने कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय से निमंत्रण प्राप्त होना किसी भी पुरस्कार से बढ़कर सम्मान है। यह स्वतंत्रता दिवस जो हर नागरिक के लिए राष्ट्रीय गौरव का क्षण है, इस बार हमारे परिवार के लिए गौरव का पल बन गया है। उनके भाई मंज़ूर अहमद ने कहा कि जीरीश की उपलब्धि बताती है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं।
विज्ञापन

इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति कार्यालय, भारत सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इसे हमारा परिवार आजीवन संजोकर रखेगा। निमंत्रण पहुंचाने वाली डाक टीम में पोस्टमैन मकसूद जेहरा, उप मंडल निरीक्षक इम्तियाज़ अहमद और पोस्टमास्टर फारूक अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें