फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर लेह पहुंचे रामनाथ कोविंद

Mon, 21 Aug 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को लेह पहुंचे हैं। पिछले दिनों लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ और भारतीय जवानों पर पत्थरबाजी की घटना के बाद राष्ट्रपति कोविंद की लेह की यात्रा को खास मकसद से देखा जा रहा है।
विज्ञापन


लद्दाख में चीन पहले भी लगातार घुसपैठ करता रहा है। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के प्रमुख होते हैं, इसलिए इस समय सुरक्षा के लिहाज से भी इस यात्रा को खास माना जा रहा है। गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पहले से ही दो दिन के दौरे पर रविवार को लेह पहुंचे हैं।

इसलिए भी राष्ट्रपति का लेह का दौरा अहम समझा जा रहा है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर के समारोह में शिरकत करेंगे, जहां रेजिमेंट की पांच बटालियनें अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें