खराब मौसम के चलते उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ( स्कॉस्ट ) जम्मू के दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो पाए। गुरुवार को उप राष्ट्रपति जम्मू दौरे पर आ रहे थे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद उन्हें कठुआ में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन करना था।
उपराष्ट्रपति गुरुवार दोपहर पठानकोट एयरबेस पहुंचे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, वायुसेना एवं पुलिस के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से उप राष्ट्रपति कठुआ के लिए रवाना हुए। कठुआ में उन्होंने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन किया। यहां पढ़ें पूरी खबर..