संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में 2021-2022 के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा स्थापित एनएसएस पुरस्कार इस बार भी स्वयंसेवकों में बांटे गए। जम्मू से रिशब चौधरी और और कश्मीर से किफायतुल्ला मलिक को सम्मान मिला है। किफायतुल्ला मलिक कश्मीर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्र हैं। उन्होंने कई बार रक्तदान शिविर लगाया और तीन बार खुद रक्तदान किया। इसके अलावा गांव में जाकर छात्रों को कोचिंग दी और स्टेशनरी वितरित की। 74,524 रुपये की जरूरतमंदों को किट्स भी बांटी। सड़क सुरक्षा समेत अन्य कार्यक्रमों में भी योगदान दिया।