फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कारगिल विजय दिवस पर जा सकते हैं द्रास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई से शुरू हो रहे अपने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के तीन दिवसीय दौरे के तहत द्रास भी जा सकते हैं। वे कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को द्रास में कारगिल वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 2019 में भी उन्हें वार मेमोरियल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना था, लेकिन खराब मौसम के चलते श्रीनगर से उनका विमान उड़ नहीं सका था। बाद में उन्होंने 15 कोर मुख्यालय श्रीनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 25 से 27 जुलाई के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम फिलहाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन दौरे की प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही दौरे के दौरान अधिकारियों की तैनाती का खाका खींचा जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था तय की जा रही है। कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी उनके शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही वे कुछ और कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी प्रमुख नाकों पर चेकिंग तेज कर दी गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में उनके दौरे को देखते हुए कुछ समय के लिए यातायात भी प्रतिबंधित किया जाएगा। ज्ञात हो कि एडीजीपी सुरक्षा एसडी सिंह जमवाल ने आदेश जारी कर राष्ट्रपति के संभावित दौरे के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें