जम्मू। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हसदेव सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूर को वापस लाने के लिए सरकार को योजना बनानी चाहिए। लॉक डाउन के कारण यहां लोग लंबे समय से बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को एक निकास योजना पर काम करने की जरूरत है। बाहरी राज्य में फंसे इन मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में भोजन, दवा और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं नहीं मिल रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह इन श्रमिकों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाएं। नहीं होने पर स्थिति बदतर हो सकती है।