फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बिक्रम चौक में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय कोविड-19 वारियर्स यानी डॉक्टरों, पुलिस, स्वच्छता स्वयंसेवकों, प्रशासनिक कर्मचारियों, विक्रेताओं, हॉकर्स और प्रत्येक को सम्मानित करना था। प्रतियोगिता में 30 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया और जूरी सदस्यों को अपनी पेंटिंग ऑनलाइन पोस्ट की। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सेमेस्टर 4 की पल्लवी गुप्ता ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। जबकि सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे सेमेस्टर के गिरींद्र कुमार और गिरीश कुमार ने क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। कॉलेज के प्रिंसिपल इंजीनियर अरुण बंगोत्रा ने सभी प्रतिभागी सदस्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें