फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकवादियों को निष्क्रिय करने की रणनीति तैयार करें: डीजीपी

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने किया कुलगाम जिला का दौरा, आयोजित की ऑपरेशनल समीक्षा
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने आईजीपी कश्मीर जोन वीके बिर्डी के साथ शुक्रवार को कुलगाम जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और जीओसी विक्टर फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के अन्य अधिकारियों के साथ एक ऑपरेशनल समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की शुरुआत में, एसएसपी कुलगाम ने ऑपरेशनल तैयारियों और चल रहे अभियानों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान, डीजीपी ने अधिकारियों को मौजूदा रणनीतियों का विश्लेषण करने, पुनर्मूल्यांकन करने और पाकिस्तानी आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए आक्रामक अभियानों को फिर से तैयार करने का निर्देश दिया। इसके बाद, डीजीपी ने डीएच पोरा, देवसर और कुंड के सामान्य क्षेत्र का दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें