फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः विधान परिषद के भवन में अठखेलियां करेंगे सचिवालय कर्मियों के नौनिहाल

Fri, 15 Nov 2019 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
विज्ञापन
विधान परिषद भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सचिवालय कर्मियों को अब ड्यूटी के दौरान घर पर बच्चों की फिक्र नहीं सताएगी। उपराज्यपाल प्रशासन ने सचिवालय परिसर में स्थित विधान परिषद भवन में क्रेच (शिशु गृह) शुरू करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


इसमें सचिवालय कर्मियों के दो साल तक के बच्चों की देखभाल होगी। सबसे ज्यादा राहत महिला कर्मियाें को मिलेगी जिन्हें सचिवालय ड्यूटी के दौरान बच्चाें की चिंता सताती रहती है। क्रेच में बच्चाें की देखभाल के लिए पेशेवर लोगाें को तैनात किया जाएगा। बच्चाें को खुशनुमा माहौल में रखने के अलावा उनके पौषाहार का भी खास ख्याल रखा जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट के लागू होते ही राज्य विधान परिषद का अस्तित्व खत्म हो गया था। तब से भवन खाली पड़ा है। इसके मुख्य हाल में क्रेच बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

और बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे सचिवालय कर्मी

प्रशासन का मानना है कि सचिवालय कर्मी यदि बच्चाें की चिंता से मुक्त हो जाएंगे तो वे और बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। सचिवालय में ड्यूटी के दौरान भी कर्मी कुछ वक्त अपने नौनिहाल के साथ बिता सकेंगे। शुरुआती चरण में क्रेच को सचिवालय कर्मियों के लिए बनाया जा रहा है। बाद में विभागवार भी इसे शुरू किया जा सकता है।

एस्टेट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जम्मू मोहम्मद इलियास ने कहा कि विधान परिषद के खाली भवन में क्रेच बनाया जा रहा है। मुख्य हाल में काम जोरशोर से जारी है। जल्द ही नागरिक सचिवालय कर्मचारियों के बच्चों को शिशु गृह का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें