फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे परीक्षार्थीयों के लिए जरुरी खबर

Sat, 03 Jan 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए होने वाले इम्तिहान की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। (आरआरबी) रेलवे भर्ती बोर्ड के इम्तहान की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को फिरोजपुर से जम्मू में डिवीजनल पर्सनल अफसर (डीपीओ) प्रीति कटियार जम्मू पहुंचीं और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सम्मिलित हुईं।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य रूप से रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे, जहां जम्मू में स्थापित 28 परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी दी। 28 परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात निरीक्षकों को परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि करीब सोलह हजार परीक्षार्थी इस इम्तहान में भाग ले रहे हैं, जबकि 11 जनवरी को एक बार फिर रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू कश्मीर की ओर से परीक्षा होने वाली है। लिहाजा परीक्षा केंद्रों के बारे में पूरी जानकारी परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों को दी गई तथा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित भी की गई, जिसको लेकर हर आवश्यक इंतजाम करवाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण होने पर जम्मू-कश्मीर में रेलवे कर्मियों की नियुक्तियां हो सकेंगी। यह परीक्षा सुबह ग्यारह बजे से शुरू होगी जो दोपहर बाद एक बजे तक चलेगी।

240 पदों के लिए हो रही परीक्षा

आरआरबी की परीक्षा लगभग 240 पदों के लिए हो रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पटियाला से आए अंकित ग्रोवर इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड के लिए परीक्षा देंगे, जबकि पटियाला से ही पवन कुमार और मनोज कुमार इलेक्ट्रिकल ट्रेड की परीक्षा में शामिल होंगे।

तीनों परीक्षार्थियों ने बताया कि वह इस रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा दो-तीन बार पहले भी दे चुके हैं। इस बार भी वह परीक्षा में भाग लेने के लिए यहां पर आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से परीक्षार्थी यहां पर आ चुके हैं जो रविवार को होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें