रियासी के मुख्य बाजार में सजावट करते हुए कामगार।
- फोटो : REASI
रियासी। सोमवार से शुरू होने जा रही शारदीय नवरात्र में नगर का मुख्य बाजार तथा कुछ प्रमुख स्थानों पर सजावट का काम शुरू हो गया है। रंग बिरंगे बिजली के तार बिछाने के साथ नई बस्ती मार्ग पर स्थित कालिका माता मंदिर के प्रवेश द्वार, मुख्य बाजार में स्थित भगवान गणेश मंदिर तथा चौक चबूतरा में भगवान शिव के मंदिर के बाहर रंग बिरंगी चुनरी लगाकर सजाया जा रहा है।
शुक्रवार को मंदिरों में फूल लगाकर उन्हें ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा। वीरवार शाम तक मुख्य बाजार के एक तरफ बिजली के तार को लगा दिया गया था। शुक्रवार शाम तक पूरे बाजार में बिजली के तार लगा दिए जाएंगे। बताया जाता है कि तारों को रोजाना शाम को जगाया जाएगा, जिससे पूरे बाजार में रंग बिरंगी रोशनी होगी। बाजार के मुख्य द्वार पर चुनरी वगैरह लगाकर एक द्वार बना दिया गया है। वार्ड 4 व 5 के बीच स्थित ओपन एयर थियेटर के चारों तरफ भी सजावट की जा रही है, जहां नवरात्र में रामलीला का आयोजन होना है।
रियासी के मुख्य बाजार में स्थित गणेश मंदिर में जारी सजावट का काम।- फोटो : REASI