फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून तक जम्मू एयरपोर्ट से रात की उड़ानों की तैयारी, 92 करोड़ की लागत से चल रहा विस्तारीकरण का कार्य

Sun, 03 Nov 2019 01:23 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट रनवे के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण क्लीयरेंस के बाद से काम में आई तेजी जारी रही तो जून 2020 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में एयरपोर्ट से रात की उड़ानों का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया को इस साल जून माह में पर्यावरण क्लीयरेंस मिली थी। जिसके बाद से अब तक एयरपोर्ट के विस्तार वाले क्षेत्र की चारदिवारी का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में रनवे की लेवलिंग का काम चल रहा है, जिसकी मेटलिंग की जा रही है। 

अथॉरिटी ने विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट के उत्तरी ओर स्थित बेलीचराना में जमीन का अधिग्रहण किया है। जम्मू एयरपोर्ट रनवे विस्तार से जम्मू में विमानों की संख्या बढ़ेगी। वहीं, रात की उड़ानें भी हो सकेंगी। वर्तमान में रनवे की पर्याप्त लंबाई नहीं होने से इसमें बड़े विमान, एयरबस और बी-321 श्रेणी के विमान की लैडिंग और टेक आफ नहीं हो पाता है। 
विज्ञापन


जून माह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से क्लीयरेंस मिलने पर जम्मू एयरपोर्ट पर 92 करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण कार्य चल रहा है। वर्तमान में रनवे की लंबाई 2042 मीटर है जो बढ़कर 2438 मीटर हो जाएगी। 
विज्ञापन

एयरपोर्ट से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के एयरपोर्ट अथॉरिटी सीवेेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण करेगी। प्रोजेक्ट के कुल खर्च में से एक प्रतिशत खर्च एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए सुविधा का विकास करने में किया जाएगा। जम्मू एयरपोर्ट पर वर्तमान में 30 फ्लाइट ऑपरेशनल हैं। इसमें 15 लैडिंग और 15 टेक आफ करती हैं। 
 

एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार का काम समय पर पूरा होगा। वर्तमान तक 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रनवे के लिए मिट्टी की भराई के साथ लेवलिंग हो रही है। जून 2020 तक विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सेवाएं अपग्रेड करने की कवायद चलेगी। -डॉ. पीआर भूरिया, निदेशक जम्मू एयरपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें