फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से ही अमरनाथ यात्रा कराने की तैयारी, बेस कैंप और गुफा के पास कुछ लंगरों को अनुमति

Sun, 28 Jun 2020 05:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड संकट के बीच इस साल हेलिकॉप्टर से ही अमरनाथ यात्रा करवाने की योजना बनाई जा रही है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जुलाई के दूसरे हफ्ते में बोर्ड की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें यात्रा पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 5 जुलाई से 3 अगस्त तक दूरदर्शन पर पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड सूत्रों के अनुसार 6-10 जुलाई के बीच बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें बोर्ड के नौ सदस्यों में से 50 फीसदी के मौजूद होने पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से बेस कैंप और पवित्र गुफा के पास कुछ लंगर संगठनों को अनुमति भी दी गई है। 

यह इसलिए किया गया है कि ट्रैक पर कई जगह सुरक्षाबलों के साथ अन्य दूसरे लोगों की मूवमेंट हैं। चंडीगढ़ स्थित प्रमुख लंगर संगठन सावलो के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि उन्हें भी कुछ लंगर संगठनों को बोर्ड की ओर से अनुमति देने की सूचना मिली है। 
विज्ञापन


हम भी इंतजार कर रहे हैं कि लंगर संगठनों को अनुमति दी जाए, लेकिन अभी तक यात्रा पर स्थिति साफ नहीं है। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि कोविड संकट को देखते हुए यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को गंभीरता से लिया गया है, जिससे यात्रा का स्वरूप ऐसा बनाया जाएगा जिसमें सीमित यात्री रहें और सरल ढंग से यात्रा हो सके। 

इसके लिए हेलिकॉप्टर की यात्रा को प्रमुख रूप से देखा जा रहा है। इस बीच जम्मू संभाग में भी यात्रा को लेकर हलचल बढ़ी है। मंडलायुक्त लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी दिनों में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर में कोविड अस्पताल को उठाकर यात्रियों के लिए इंतजाम किए जाएंगे। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए कोविड टेस्ट को अनिवार्य बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें