फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेएंडके की रूबिया, शिवंती, सरला व संध्या के शानदार प्रदर्शन से हारा हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। विस्फोटक रूबिया सैयद और स्टाइलिश शिवंती गुप्ता के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जम्मू-कश्मीर महिला टीम ने शुक्रवार को अभ्यास मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 8 विकेट से पराजित किया। निर्धारित 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते जम्मू-कश्मीर ने रूबिया सैयद की नाबाद 41 गेंद में 53 रन और शिवंती गुप्ता की 36 गेंद में 35 रन की शानदार पारी की बदौलत 19.3 ओवर में ही लक्ष्य पार कर लिया। चित्रा जम्वाल ने भी संकट की स्थिति में धैर्य बनाए रखा और 21 गेंद पर 20 रन की नाबाद पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अंजू तोमर ने 19 गेंद में 11 रन का योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश के लिए रंजना और साक्षी ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले जेकेसीए हॉस्टल मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हिमाचल प्रदेश ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 122 रन का स्कोर बनाया। शिवानी सिंह ने 34 गेंद में 32, सोनल ठाकुर 29, पूजा नेगी 20 और वंदना राणा ने 18 रन का योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए बाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज सरला देवी सर्वश्रेष्ठ रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 2 मेडन सहित 7 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर संध्या सयाल ने भी 2 विकेट लिए। बाएं हाथ की स्पिनर नादिया चौधरी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में दीपक गुप्ता और सपना जम्वाल ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि अश्वनी शर्मा स्कोरर थे। जेकेसीए के सदस्य-प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, जबकि सीएसी सदस्य जेकेसीए रूपाली सलाथिया और जेकेसीए की वरिष्ठ महिला चयनकर्ता सुरभि ढाडीची और अंकिता जल्ला उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें