फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्यू ग्रीन परियोजना... रणबीर नहर के किनारे सैर कर सकेंगे लोग, बढ़ेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर की रणबीर नहर के किनारों को आकर्षक बनाया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के दूसरे चरण का काम पूरा कर लिया गया है। नहर के दोनों तरफ पार्क, बेंच, लाइटें और फव्वारे लगाए गए हैं। यह दावा स्मार्ट सिटी जम्मू के सीईओ राहुल यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर अब छह किलोमीटर तक तीसरे चरण का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। अब लोग यहां सैर कर सकेंगे। वहीं, स्थानीय निवासियों को रोजगार भी मिलेगा।
स्मार्ट सिटी के तहत ब्लू ग्रीन प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। परियोजना को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में गोरखा नगर बाग-ए-बाहु से जम्मू रेलवे स्टेशन तक तवी नदी के किनारों को विकसित किया जा रहा है। परियोजना पर 19.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे चरण में पलौड़ा से शक्ति नगर और भगवती नगर से बाबलियाना तक रणबीर नहर के किनारों को विकसित किया जाना है। इस परियोजना के तहत करीब 10 किलोमीटर नहर के दोनों किनारे का सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। इस पर 60 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आया है। अब तीसरे चरण का भी प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसमें छह किलोमीटर के कार्य को आगे बढ़ा गया है। इससे पहले रणबीर नहर के किनारे गंदगी के ढेर लगे रहते थे। शहर विकसित होने से पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रणबीर नहर के सौंदर्यीकरण के दूसरे चरण का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। यहां के आसपास के लोगों की मांग पर नहर के सौंदर्यीकरण के काम को और छह किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
राहुल यादव, नगर निगम कमिश्नर एवं सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें