फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ मीटर दौड़ में प्रभजोत सिंह ने बाजी मारी

Sat, 30 Aug 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना आजाद स्टेडियम में शुक्रवार को अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। 400 मीटर दौड़ में एसआरएमएल स्कूल के प्रभजोत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। जीएचएसएस पलौड़ा के सबा हुसेन ने दूसरा और एमएचएसी नागबनी के साहिल रकवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


1500 मीटर दौड़ में जेके पब्लिक कुंजवानी के यशपाल टिंकू ने पहला, डीबीएन स्कूल के राजन गुप्ता ने दूसरा और एचएसएस दोमाना के गार सिंह ने तीसरा स्थान जीतने में सफलता हासिल की। 200 मीटर दौड़ में एचएसएस मढ़ के राजिंद्र कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे। एचएसएस परगवाल के विशाल सिंह ने दूसरा और एचएमएसी नागवनी के हितेश ठाकुर को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

ट्रिपल जंप में डीबीएन स्कूल के छात्र वी साहनी ने पहला, बीएसएफ स्कूल के संजय गुप्ता ने दूसरा और एचएचएसी नागवनी के साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जेवलाइन में जेके पब्लिक स्कूल के इरफान कोहली ने पहला, डीबीएन स्कूल के राजन गुप्ता ने दूसरा और एचएसएस दोमाना के गार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें