फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोअर शिवनगर से निकली प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत

Thu, 18 Jan 2024 04:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह है। इसको लेकर धार्मिक गतिविधियां भी जारी हैं। सुबह के समय जहां प्रभात फेरी निकाली जा रही है, तो वहीं मंदिरों में प्रभु श्रीराम के भजन गूंज रहे हैं। इसमें गणमान्य लोगों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। इससे शहर का माहौल भक्तिमय बन गया है। बुधवार को शहर के वार्ड 33 स्थित लोअर शिव नगर से लगातार पंद्रहवें दिन प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सौ से अधिक लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी शांतिनगर, शक्तिनगर, राजपुरा और सुभाषनगर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए आगे बढ़ी। प्रभात फेरी के दौरान जगह-जगह लोग श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। साथ ही उन्हें हलवा बांट रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य नसीब राज ने कहा कि प्रभात फेरी में सभी का सहयोग मिल रहा है। इसमें पूर्व मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान बिहारी लाल, राकेश, पुरुषोत्तम, कुशांत, बलविंदर, अविनाश और अजय का महत्वपूर्ण योगदान है। आयोजक यश के अनुसार 22 जनवरी को लोअर शिवनगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में एलसीडी लगाकर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें