जम्मू। जम्मू पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता ने बताया कि सोमवार को शहजादपुर, मढ़, गजनसू, मन्हासन व आसपास क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से तीन बजे दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह बजालता, कुपर, कन्ना शारगल, मल्होरी जग्गीर और आसपास में भी सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी-ब्राह्मणा में रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता सर्कल कठुआ ने बताया कि सनूरा और आसपास के क्षेत्रों में 7 और 8 दिसंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ब्यूरो