फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर सहित पॉश इलाकों में कल लगेगा कट

Tue, 28 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडी विभाग की ओर से पीसीसी पोल की मरम्मत कार्य के चलते कनाल रोड, शक्ति नगर और कृष्णा नगर में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक रोजाना सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह से पीसीसी पोल की मरम्मत के चलते 29 जुलाई से 11 अगस्त तक सुबह 7 बजे 11 बजे तक ग्रीन बेल्ट पार्क, त्रिवेणी अस्पताल, सीसी ब्लाक, वेव माल, छन्नी रामा, त्रिकुटानगर, जीवन नगर, अजीत नर, बाबलियाना, अपर गाडीगढ़, गंग्याल पुलिस स्टेशन, सीआरपीएफ कैंप और माडल टाउन में बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह से 33 केवी सिस्टम की मरम्मत कार्य के चलते यहां से होने वाली बिजली सप्लाई 30 जुलाई को बंद रहेगी। इसकी वजह से सैनिक कालोनी, नानक नगर और रेलवे स्टेशन कांप्लेक्स में 30 जुलाई की सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह से नानक नगर, गांधीनगर, शास्त्री नगर और संजय नगर इलाके में 31 जुलाई को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह से पहली अगस्त को यूनिवर्सिटी, बिक्रम चौक, ग्रीन बेल्ट, अप्सरा रोड, पीएचई, एमईएस और पनामा चौक में सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें