फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोड बढ़ने से 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले, रिहाड़ी में खंभे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बिजली का लोड 1650 मेगावाट तक पहुंच गया है। अत्यधिक लोड के कारण शहर का बिजली ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। बीती रात रिहाड़ी में बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई जिसके चलते 10 से अधिक मोहल्लों में पूरी रात ब्लैकआउट रहा। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए। इस कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रिहाड़ी में बीती रात बढ़े हुए लोड के कारण तार में शार्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते तार जलने लगे। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली कॉरपोरेशन को सूचित किया। विभाग ने एहतियातन बिजली बंद कर आग पर काबू पाया। हादसे के कारण रिहाड़ी, अप्पर रिहाड़ी, लक्ष्मी नगर, जानीपुर, लोअर रिहाड़ी और जेकेबोर्ड सहित कई इलाकों के लोग रात भर उमस और गर्मी में जागने को मजबूर रहे। सुबह 6 बजे मरम्मत कार्य शुरू हुआ और 10 बजे बिजली बहाल हो सकी।



ट्रांसफार्मर ट्रिप, पानी को तरसे लोग

शक्ति नगर मेन रोड, दोमाना, मुट्ठी, भगवती नगर, राजीव नगर, नगरोटा और कन्ना छड़गयाल जैसे कई क्षेत्रों में 20 से अधिक ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म होकर जल गए। सुबह से शाम तक कर्मचारी इन्हें बदलने और ठीक करने में जुटे रहे। बिजली गुल होने से जल शक्ति विभाग के पंप काम नहीं कर सके जिससे सुबह और शाम पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन


-

टैंकरों की किल्लत: 700 कॉल पर मिल रहे सिर्फ 250

शहर में पानी की कमी इस कदर है कि जल शक्ति विभाग को रोजाना टैंकरों के लिए 700 से ज्यादा फोन आ रहे हैं। सीमित संसाधनों के कारण विभाग केवल 250 टैंकरों की ही आपूर्ति कर पा रहा है जिसके चलते रोज करीब 500 परिवार बिना पानी के रह जाते हैं।



-

बिजली-पानी के दोहरे संकट से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।

-लाल चंद गंडोत्रा, दोमाना



बाजारों में बिजली न होने से दुकानों में बैठना दूभर हो गया है। ऊपर से पानी के संकट ने व्यापार और रोजमर्रा के काम को पूरी तरह ठप कर दिया है।

-चंदन गुप्ता, व्यापारी, मोती बाजार

-

बिजली लोड अत्यधिक बढ़ने के कारण बुनियादी ढांचे पर दबाव है और ट्रांसफार्मर ट्रिप हो रहे हैं। जनता से अपील है कि वे जरूरत के हिसाब से ही बिजला का इस्तेमाल करें ताकि सिस्टम पर लोड कम हो सके।
विज्ञापन


-सरदारी लाल, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें