जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। एमईएस बसोली, आरटीआईसी बसंतपुर, थेन और आसपास इलाकों में 29 अक्तूबर को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह थानामंडी, फतेहपुर, बहरोट, बवाली, शारदा शरीफ में 28 को सुबह नौ से पांच, हटली, खन्यारा, जगतपुर, मरोली में 30 को सुबह सात से 11, बनिहाल, खारी, रमसू, उखराल, नील में 29 को सुबह नौ से तीन, पौनी, शिव खौड़ी, भरख, रमसू, तलवाड़ा, दाता तालाब, बीरपुर, एमईएस, रतनुचक, कालूचक, सैनिक कॉलोनी, मंडल, राया, पुरमंडल में सुबह सात से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विजयपुर, पीएचई इंडस्ट्री में 28 को सुबह छह से दस, सरौर, जख, जागपुर, रैका में 29 को सुबह दस से 11, कठुआ सर्किल में एडीसी क्वार्टर, बिलावर, मुड मोहल्ला में 28 को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो