जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। सरोर, जख, जोगपुर, रेकां, पटली और आसपास इलाकों में 23 सितंबर को सुबह सात से 11 बजे, सिकोप, बीरपुर कॉम्प्लेक्स, बाड़ी ब्राह्मणा, पल्ली, कोठी, कनाल रोड, डीसी कार्यालय, बीएसएफ, मावा, पीएचई और आसपास इलाकों में 24 को सुबह छह से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। डाटा तालाब, बीरपुर, एमईएस, रतनुचक, कालूचक, सैनिक कॉलोनी, उत्तरवाहिनी, मंडल, राया, संधी, पुरमंडल और आसपास इलाकों में सुबह सात से 11, गंजसू, बुडूचक, लोहरीचक, चिनौर फॉर्म, परगवाल और आसपास इलाकों में 24 को सुबह छह से 11 जबकि अरनास, गुलाबगढ़, रनसू, पौनी और आसपास इलाकों में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो