फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काली घटाएं, बारिश फिर धूप, आज भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह अचानक काली घटाएं छाने के साथ थोड़ी देर बारिश हुई और फिर धूप खिली रही। मौसम में बदलाव सें तपिश से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 सितंबर तक कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन सुबह सवा 10 बजे अचानक काली घटाएं छा गईं और बारिश शुरू हो गई। हालांकि क्रम थोड़ी देर रहा, लेकिन कई हिस्सों में जलभराव हो गया। दोपहर बाद मौसम खुल गया और धूप खिली। दिन का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री गिरकर 32.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 26.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें