जम्मू। मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल ने बताया है कि सिडको औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। 17 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र गंग्याल, ग्रेटर जम्मू, प्रीत नगर, लैंगर में सुबह सात से नौ बजे, सिटी, चौधरीनार, गंभीर, पीडब्ल्यूडी और आसपास के इलाकों में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कठुआ के कौलपुर और आसपास के क्षेत्रों में 15, 17 और 19 सितंबर को सुबह पांच से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 16 और 18 सितंबर को थानामंडी, फतेहपुर, बहरोट, प्लांगढ़, बावली, शादरा शरीफ में बिजली आपूर्ति सुबह सात से दोपहर एक बजे तक प्रभावित रहेगी। ब्यूरो