जम्मू। पुलिस स्टेशन घरोटा के अंतर्गत जंडियाल चौक में कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। घरोटा पुलिस के अनुसार छात्रा महिला कॉलेज जम्मू की है। शाम चार से पांच बजे के करीब लड़की घर जा रही थी तभी उसके साथ छेड़छाड़ हुई। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। आरोपी को पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है, जो नशे में था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कार्रवाई होगी। ब्यूरो