जम्मू। रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते बुधवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल के अनुसार सेना प्रतिष्ठानों, डेयरी फार्म, मानसर, गढ़ी, बट्टल बलियां, पीटीसी, आईटीबीपी, पाथी, पंचेरी, मौंगरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। टॉप शेरखानिया, पुंछ हाउस, कबीर कॉलोनी, पटेल नगर, पीएचई तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह सात से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद