33/11 केवी सब स्टेशन बरमाल में जरूरी कार्य के चलते 33केवी ज्यौड़ियां लाइन 132/33 केवी ग्रिड स्टेशन अखनूर में बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई का शटडाउन लिया जाएगा।
इससे बुरमाल, देवीपुर, रख मुट्ठी, सोहल भलवाल, ज्यौड़ियां, सोहल, रख मलाल, 11 केवी फीडर बीएसएफ, एमईएस और पीएचई में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
इसी तरह 400 केवी डी/सी जालंधर-सांबा ट्रांसमिशन लाइन, एपी 80/0-81/0 में जरूरी कार्य के चलते 220 केवी डी/सी बिश्नाह-हीरानगर ट्रांसमिशन लाइन में 2 से 4 मार्च तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
इससे रिसीविंग स्टेशन चक्क हासला, बिश्नाह, नंदपुर, रामगढ़, सुहागपुर, सालेहार और चक्क शेरा में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। 33/केवी सब स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर (जी-7 लाइन) में बुधवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक शट डाउन रहने से ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
33/11 केवी सब स्टेशन बाबलियाना (33 केवी जीजी-3फीडर) में 3 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
इससे बाबलियाना, जीवन नगर और साथ लगते इलाके प्रभावित होंगे। 33/11 केवी सब स्टेशन बाबलियाना (33केवी जीजी-3 फीडर) में 5 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाबलियाना, जीवन नगर और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
11 केवी दब्बार फीडर और 11 केवी शीतला मंदिर फीडर (उधमपुर रीजन) में 3 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन से गोल मार्केट, चौक चबूतरा, ओमारा मोढ़, आर्य समाज गली, लंबी गली, शीतला माता मंदिर मोहल्ला और संतोषी माता मंदिर बस स्टैंड क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।