फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 90 मौतें, 180 बिजली कर्मी दिव्यांग... अब सुरक्षा कवच के लिए भेजा 2 करोड़ का प्रस्ताव

Tue, 01 Aug 2023 03:30 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

1995 से अब तक 90 कर्मचारियों की मौतें हो चुकी है जबकि 180 कर्मचारी घायल हो चुके हैं। हर साल औसतन तीन से चार मौतें हो रही हैं, क्योंकि बारिश के मौसम में भी बिना दस्तानों के तारों को जोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विद्युत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम में कार्यरत लाइनमैनों के पास सुरक्षा किट नहीं है। करंट लगने से मौतें हो रही या फिर कर्मी दिव्यांग हो रहे हैं। बड़ी घटना के बाद आलाधिकारी सुरक्षा किट मुहैया करवाने का दावा करते हैं जो तबादले के साथ चले जाते हैं। इस बार दो करोड़ का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

विज्ञापन


आंकड़ों को देखें तो 1995 से अब तक 90 कर्मचारियों की मौतें हो चुकी है जबकि 180 कर्मचारी घायल हो चुके हैं। हर साल औसतन तीन से चार मौतें हो रही हैं, क्योंकि बारिश के मौसम में भी बिना दस्तानों के तारों को जोड़ना पड़ रहा है। जान जोखिम में रखकर कर्मचारी काम कर रहे हैं। लाइनमैनों को जूते, दस्ताने, हेल्मेट, जैकेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण की जरूरत है।

हैरत की बात यह है कि बिजली बंद होने की जानकारी अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक होती है, इसके बावजूद कैसे करंट लगने के मामले आ रहे हैं। हर बार करंट लगने के मामलों में बढ़ोतरी होने पर सुरक्षा सामग्री वितरित करने को कहा जाता है और स्थिति सामान्य होने पर कुछ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। मौतों के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। सुरक्षा किट नहीं है। - अखिलेश सिंह, अध्यक्ष, पीडीएल, टीडीएल, डेलीनीड वर्कर यूनियन

सरकार कर्मचारियों को सुरक्षा किट प्रदान करे। साथ ही करंट लगने के बाद घायल या मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। - सचिन टिक्कू, अध्यक्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एसोसिएशन


बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा किट मुहैया करवाई जाएगी। दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी के बाद खरीद होगी और किट वितरित किए जाएंगे। - शिव अनंत त्याल, एमडी, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें