विजयपुर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजयपुर कस्बा में खस्ताहालत होने के कारण लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विजयपुर क्षेत्र के प्रेम चंद, दीपक कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से जम्मू -पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहाल होने के कारण हर समय जाम लगा रहता है और सड़क हादसे भी बढ़े हैं। लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और डीसी सांबा राजेश शर्मा से विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पड़े गड्ढों पर तारकोल डालने की मांग की है। संवाद