जम्मू। एसपीएमआर कॉलेज जम्मू ने माई टाउन माई प्राइड के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता हुई। इसमें 24 छात्रों ने भाग लिया।
प्रभदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मुनाजा ने पहला, जानवी, शुभांशिका, सुवंश, नवदीप व कैलाश ने दूसरा और तनिशा, किरणजीत, दिव्या, कोमल व अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी हुई।
प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में प्रोफेसर आशु मंहास और प्रोफेसर दीपशीका शर्मा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद एनसीसी, एनएसएस क्लचरल और इको क्लब ने कॉलेज में जागरुकता फैलाने के लिए रैली निकाली। मौके पर प्रोफेसर रजनी बाला और डॉ. दीपक पठानिया मौजूद रहे। संवाद