फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Terror Attack: पुंछ के हमलावरों को पनाह देने वाला नासिर हिरासत में, दो माह तक करवाई थी क्षेत्र की रेकी

Thu, 27 Apr 2023 02:20 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, पुंछ/जम्मू

सार

सूत्रों के अनुसार हमलावर वारदात से दो माह पहले पाकिस्तान से इस पार एक गांव में पहुंच गए थे। इस बीच सुरक्षा बलों ने 15 ओजीडब्ल्यू समेत 60 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन
पुंछ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में सैन्य वाहन पर हुए हमले के मामले में आतंकियों को शरण देने वाले को शख्स को सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि नासिर नामक व्यक्ति ने आतंकियों को दो माह तक अपने घर में रखा और उन्हें हमले के लिए पूरा समर्थन दिया।

विज्ञापन


हमलावर वारदात से दो माह पहले पाकिस्तान से इस पार एक गांव में पहुंच गए थे। इस बीच सुरक्षा बलों ने 15 ओजीडब्ल्यू समेत 60 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है, कई को छोड़ दिया गया है।  

उधर सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीमावर्ती राजोरी और पुंछ जिले का दौरा किया और आतंकियों की धर पकड़ के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा की। 
विज्ञापन


पिछले वीरवार को पुंछ में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे।  जबकि एक जवान गंभीर रूप से    घायल है। इस मामले में अब तक 60 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिनमें से कुछ को छोड़ दिया गया है।

बुधवार को भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में जंगल, नाले और ग्रामीण क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी रखा। इसमें सेना, एनएसजी कमांडो, पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। एजेंसी

बड़ी सफलता की उम्मीद

पनाहगार निसार के इस कबूलनामे के बाद सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि वह जल्द हमलावरों तक पहुंच जाएंगे और उनका काम तमाम कर देंगे। बुधवार को सुरक्षाबलों की तरफ से मेंढर उपजिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों एवं पैदल चलने वालों पर नजर रखी गई। गहन जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया गया। 

पाकिस्तानी घुसपैठ से जवान रहें सतर्क, उन्हें उसी भाषा में दें मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना की ओर से घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के साथ ही उन्हें उसी भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। यह निर्देश उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजोरी और पुंछ सेक्टर के दौरे के दौरान बुधवार को परिचालन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए।

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने पुंछ के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को जल्द ढेर करने के निर्देश दिए और राजोरी सहित आसपास के इलाकों मे आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

पुंछ में सैन्य वाहन पर हमले के बाद राजोरी-पुंछ के विभिन्न इलाकों में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए आपसी समन्वय बना कर काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एलओसी के उस पार से होने वाली गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें