फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Terror Attack: भाटादूड़िया में एक आतंकी ने सामने आकर रोका ट्रक, दूसरी तरफ से जमकर बरसाईं गोलियां

Sat, 22 Apr 2023 02:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

वर्ष 2015 में मणिपुर में सेना के काफिले में शामिल बस पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। इसी की तर्ज पर पुंछ में भी घटना को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
पुंछ में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ के भाटादूड़िया में हुआ आतंकी हमला बहुत हद तक उग्रवादियों जैसा था। यहां एक सोची-समझी साजिश के तहत पहले सेना के वाहन को घेरा गया, फिर उस पर हमला किया और फिर उसको आग लगा दी। हमले को अंजाम देने के लिए एक आतंकी ने पहले ट्रक के सामने आकर इसे रोका।

विज्ञापन


रुकते ही ट्रक पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं, जबकि दूसरी तरफ से अन्य आतंकियों ने भी गोलियां बरसाते हुए ग्रेनेड फेंक दिए और केमिकल का इस्तेमाल करते हुए फायर बम दागकर ट्रक को आग लगा दी। बता दें कि वर्ष, 2015 में मणिपुर में में सेना के काफिले में शामिल एक बस पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था।

दहशतगर्दों ने बस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हमला किया और बाद में बस को आग लगा दी। इस हमले में सेना के 19 जवान शहीद हो गए। ठीक इसी तरह से भटादूड़िया में हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि एक आतंकी अचानक से ट्रक के सामने आ गया।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रक रुका तो ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी। ताकि जवान अपनी जान न बचा सकें। आतंकियों ने मात्र 10 मिनट में ही पूरे हमले को अंजाम दिया है।

राजोरी-पुंछ में बड़े हमले

राजोरी और पुंछ में पिछले 2 से 3 सालों में पांच बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जो इस ओर इशारा कर रही हैं कि आतंकी अब लगातार राजोरी-पुंछ के इलाके को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की भी जानकारी मिली है की इन दोनों जिलों में छह से सात आतंकी पिछले लंबे समय से एक्टिव हैं और हो न हो उनमें से 3 से 4 आतंकियों के एक ग्रुप ने इस हमले को अंजाम दिया है। इससे पहले भी इन्हीं आतंकियों में से कुछ ग्रुप इस तरह के हमले कर चुके हैं।

ऐसे हुए बड़े हमले

  • 11 अक्तूबर, 2021: पुंछ जिले की सुरंगकोट तहसील में हुए एक आतंकी हमले में पांच सैन्य जवानों की शहादत हुई।
  • 16 अक्टूबर, 2021 : वीरवार को जिस जगह आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया ठीक उसी जगह 16 अक्टूबर, 2021 को आतंकी हमले में चार जवान शहीद हुए थे।
  • 11 अगस्त, 2022 : राजोरी के दरहाल इलाके के परगल में आर्मी कैंप पर हुए एक आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हुए, जबकि इस हमले को अंजाम देने वाले दोनों फिदायीन हमलावरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।
  • एक जनवरी, 2023 : राजोरी के डांगरी में हुए एक आतंकी हमले में अल्पसंख्यक समुदाय के सात लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें