मेंढर। नगर में चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाकर लाखों का सामान और नकदी चुरा लिया। एक परिवार की बेटी की शादी के लिए रखा सोना भी चोरी हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह चोरियां मेंढर निवासी देवेंद्र सिंह बार्बर शाप करने वाले प्रीतम लाल और गलाई का काम करने वाले रवि कुमार के यहां हुईं। देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके घर से 10 तोले सोना और 20 हजार रुपए नकदी चोरी हो गई। 30 नवंबर को बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे। इसके अलावा प्रीतम लाल और रवि कुमार ने बताया कि उनके कमरों के ताले तोड़ कर नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। संवाद