फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: राजोरी आतंकी हमले के विरोध में आज पुंछ बंद, दहशतगर्दी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

Wed, 04 Jan 2023 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ बंद का सभी समुदायों के धार्मिक संगठनों, राजनीतिक दलों, व्यापारिक संगठनों ने समर्थन करते हुए लोगों से सहयोग देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
पुंछ आज बंद - फोटो : मुनीष शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के ढांगरी में हुए आतंकी हमले और आईईडी विस्फोस्ट के विरोध में बुधवार को पुंछ बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान नगर की दुकानें बंद रही। वहीं, लोगों ने एकत्रित होकर आतंकवादक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। बंद का सभी समुदायों के धार्मिक संगठनों, राजनीतिक दलों, व्यापारिक संगठनों ने समर्थन करते हुए लोगों से सहयोग देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


पुंछ बंद को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट इंद्रजीत की तरफ से पुंछ नगर में चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो हालात पर नजर रखने के साथ ही किसी आपातकाल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने का काम कर रहे हैं। नगर के लिए नियुक्त किए गए चार मजिस्ट्रेट में तहसीलदार हवेली अंजुम बशीर खटक, नायब तहसीलदार मारूफ खान, नायब तहसीलदार खनेतर अनमोल सिंह और नायब तहसीलदार बांडीचेचियां रंधीर सिंह शामिल हैं।

राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद मंगलवार को जिला सनातन धर्मसभा पुंछ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, भाजपा और व्यापार मंडल की तरफ से बुधवार को पुंछ बंद एवं चक्का जाम का निर्णय लिया गया था। जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन और विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों निशू गुप्ता और सौरभ सूदन की तरफ से भी प्रेसवार्ता करते हुए पुंछ बंद की घोषणा की। इसके उपरांत व्यापार मंडल की तरफ से प्रधान राजीव टंडन की तरफ से भी बंद की घोषण के साथ सभी व्यापारियों को पूर्ण सहयोग देने और आतंकवाद के खिलाफ एक जुटता से विरोध दर्ज करने का आह्वान किया। इस बीच देर शाम को जामा मस्जिद के इमाम और जमात ए अहले सुन्नत के प्रमुख मौलाना मोहम्मद फारूक मिसबई की तरफ से भी विडियो पोस्ट किया गया। इसमें उन्होंने राजोरी आतंकी हमले और बेगुनाहों के नरसंहार की आलोचना करते हुए जमात ए अहले सुन्नत की तरफ से पुंछ बंद का समर्थन करते हुए समुदाय के लोगों से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें