फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जंगलों में छिपे आतंकियों को तलाश रहे सुरक्षाबल, हेलिकॉप्टर और ड्रोन की भी ली जा रही मदद

Tue, 26 Dec 2023 05:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुरक्षाबल पुंछ के सुरनकोट, सावनी, बफलियाज से देहरागली टॉप और राजोरी के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, शाहदरा शरीफ, डीकेजी, भंगाई, मंजाकोट, कोटरंका के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। घने जंगलों में बनी गुफाओं में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में मंगलवार छठे दिन भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी रहा। जंगलों में छिपे दहशतगर्दों की तलाश में सुरक्षाबलों चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। राष्ट्रीय राइफल, सेना के पैरा कमांडो, सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो और पुलिस की एसओजी की टीमें डटी हुई हैं। ऑपरेशन में हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।

विज्ञापन


सुरक्षाबल पुंछ के सुरनकोट, सावनी, बफलियाज से देहरागली टॉप और राजोरी के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, शाहदरा शरीफ, डीकेजी, भंगाई, मंजाकोट, कोटरंका के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। घने जंगलों में बनी गुफाओं में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसलिए हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद से भी उनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार गुफाओं में आतंकी घात लगाकर बैठे होते हैं। ऐसे में जवान बड़ी सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं।

बता दें कि पांच मई को राजोरी के कोटरंका के केसरी हिल जंगली इलाके में गुफा में घात लगाए बैठे आतंकियों ने सेना के कमांडो पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। हमले में 5 पैरा कमांडो शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


इसी तरह 22 नवंबर को कालाकोट के बाजीमाल में भी पत्थर गुफा के अंदर घात लगाए बैठे आतंकियों ने गोलाबारी कर सेना के 2 कैप्टन समेत 5 जवानों को शहीद कर दिया था। इसके चलते गुफाओं में छिपकर बैठे आतंकियों का सफाया करने में सुरक्षाबलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें