पौनी शमशान घाट में पौधे लगाते हुए युवा।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। स्थानीय युवाओं की तरफ से श्मशानघाट में मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। पूर्व सैनिक अजय शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए। गौरतलब है कि श्मशानघाट की हालत काफी खराब है। यहां पर मवेशी घुस आते हैं। श्मशानघाट की समस्या को लेकर लोगों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला भी था। अजय शर्मा ने बताया कि वह अक्सर यहां पर आकर युवाओं के साथ पौधे लगाते हैं। धरती को बचाने के लिए सभी लोगों को इस बार मानसून में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण का संतुलन बरकरार रहे। इस मौके पर अनिल सोलन, विपुल जमवाल, शौर्य शर्मा, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।