फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवखोड़ी धाम में रनसू से निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
पौनी।रनसू से शिवखोड़ी के लिए कलश यात्रा निकालते स्थानीय लोग।फोटो, संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से सावन महीने में श्रावण महोत्सव के साथ कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक सुधांशु महाराज ने बताया कि सोमवार को सुबह श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा व मुख्य पुजारी आचार्य दीपक शास्त्री ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कलश यात्रा निकाली। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। शिवखोड़ी गुफा में पहुंच कर भगवान शिव के दर्शन किए। जल अभिषेक करने के साथ रुद्राभिषेक किया गया। आचार्य दीपक शास्त्री ने विधिपूर्वक भोले बाबा और गुफा में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करवाई। दोपहर को शिवखोड़ी बाजार स्थित श्राइन बोर्ड कार्यालय में सुधांशु महाराज प्रतिदिन एक सप्ताह तक शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें