पौनी। रनसू से बंबलिया तक जाती सड़क पर ग्रामीणों के लिए मात्र एक ही मेटाडोर की सुविधा है। लोगों ने प्रशासन से यात्री वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री मंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की ओर से इस 20 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया गया था। स्थानीय निवासी पुरुषोतम सिंह, बलवीर सिंह, चैन सिंह ने बताया कि जब रोड बनी थी तो ऐसा लगता था कि अब बसों की सुविधा भी मिलेगी। मौजूदा समय में रोड पर एकमात्र मेटाडोर चलती है। वह भी चालक अपनी मर्जी से कभी-कभार चलाते हैं। दसवीं की पढ़ाई करने के लिए बच्चे रनसू राजकीय हाई स्कूल जाते हैं। गाड़ी न होने के कारण उन्हें पैदल ही जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि वे प्रशासन से मांग करते हैं कि क्षेत्र में साठ के करीब घर हैं। उनकी सुविधा के लिए कम से कम दो और यात्री वाहन शुरू किए जाएं। हो सके तो सरकारी बस की सुविधा दे दी जाए।