फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी में बस स्टैंड की सुविधा देने की मांग

विज्ञापन
पौनी ।पौनी में नहीं बस स्टैंड की सुविधा प्रशासन से की अड्डे कि अड्डे की मांग। फोटो _ संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में बस स्टैंड की सुविधा नहीं होने के कारण वाहनों को बीच सड़क पर खड़े करने पर वाहन चालक मजबूर हैं। चालकों ने बताया कि सड़क के किनारे दुकानों के बाहर खाली जगह देख कर अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। इससे हमें भी परेशानी आती है और दुकानदार भी परेशान होते हैं।
दुकानदार विक्की शर्मा ने बताया कि गाड़ियां बाजार में दुकानों के बाहर खड़ी होने से दुकानें ग्राहकों को नहीं दिखतीं। शिवखोड़ी जाने वाले श्रदालुओं को भी गाड़ियां पहले से खड़ी होने से दुकानें नहीं दिखती हैं। इस कारण एक तो उनके वाहन बाजार में खड़े नहीं हो हो पाते हैं। इसे ग्राहक दुकानों पर नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी चालक रमन शर्मा व लक्की शर्मा ने बताया कि ऑटो, बस व मिनी बस कोई भी वाहन हो किसी के लिए अड्डे की सुविधा नहीं हैं। हम तहसील प्रशासन से मांग करते हैं कि कोई सरकारी स्थान देख कर अड्डे को बनाया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ें।
तहसीलदार साहिल रंधावा ने कहा कि बाजार के लोग मेरे पास आएं। प्रशासन बस अड्डा बनाने के लिए किसी सरकारी उचित स्थान की तलाश करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें