पौनी। भांबला के लेतर पंचायत में स्थित दुर्गा माता मंदिर में सोमवार को पहले नवरात्र से ग्यारह दिवसीय सप्तशती पाठ की शुरुआत की गई। मंदिर की मुख्य पुजारन कमलेश माता ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व है। पहले दिन से पाठ करना सिर्फ पूजा पाठ नहीं बल्कि आत्म शुद्धि और साधना का मार्ग है। संवाद