पौनी। शिवखोड़ी से कटड़ा तक बिना अनुमति के चल रहे निजी वाहनों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रविवार को इनके खिलाफ कार्रवाई की। सब इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह चिब ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान दो निजी वाहन बिना अनुमति के यात्री ले जाते मिले। इस पर इनका चालान किया गया।
इस संबंध में टैक्सी चालक तरसेम सिंह, रजत कुमार, रेशम सिंह व राजा सिंह ने बताया कि वे लोग परमिट लेकर सरकार की अनुमति से गाड़ियां चला रहे हैं जबकि कुछ महीनों से प्राइवेट गाड़ियां कटड़ा व शिवखोड़ी में यात्रियों को लाने व छोड़ने का काम कर रही हैं। इससे उनका कामकाज ठप हो गया है। उन्होंने एसएसपी रियासी से मांग की कि जो लोग बिना अनुमति के प्राइवेट गाड़ियों में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।