फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिना अनुमति चल रहे दो निजी वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
पौनी। बिना अनुमति के चल रहे प्राइवेट वाहनों पर लगे रोक टैक्स चालक।फोटो _ संवाद बिना अनुमति क - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। शिवखोड़ी से कटड़ा तक बिना अनुमति के चल रहे निजी वाहनों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रविवार को इनके खिलाफ कार्रवाई की। सब इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह चिब ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान दो निजी वाहन बिना अनुमति के यात्री ले जाते मिले। इस पर इनका चालान किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में टैक्सी चालक तरसेम सिंह, रजत कुमार, रेशम सिंह व राजा सिंह ने बताया कि वे लोग परमिट लेकर सरकार की अनुमति से गाड़ियां चला रहे हैं जबकि कुछ महीनों से प्राइवेट गाड़ियां कटड़ा व शिवखोड़ी में यात्रियों को लाने व छोड़ने का काम कर रही हैं। इससे उनका कामकाज ठप हो गया है। उन्होंने एसएसपी रियासी से मांग की कि जो लोग बिना अनुमति के प्राइवेट गाड़ियों में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें