सांबा के बसंतर दरिया मे गटर की गंदगी फैंक रहा एक टैंकर
- फोटो : SAMBA
सांबा। बसंतर दरिया को प्रदूषित करने के लिए लोग गटर की गंदगी बसंतर दरिया में फेंक रहे हैं। इस का स्थानीय युवाओं ने विरोध किया है। युवाओं के अनुसार कुछ लोग घरों के गटर की गंदगी इकट्ठी कर टैंकर से बसंतर दरिया में फेंक रहे हैं। इससे बसंतर का पानी भी दूषित हो रहा है। उनके अनुसार की बसंतर दरिया का पानी सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर बहता है। लोग क ई प्रकार से दरिया का पानी प्रयोग में लाते हैं। इससे पानी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी एक टैंकर से गटर की गंदगी बसंतर दरिया में फेंकी जा रही थी। कुछ युवाओं ने विरोध भी किया, लेकिन उन्होंने सारी गंदगी को बसंतर दरिया में फेंक दी। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो बसंतर दरिया को प्रदूषित कर रहे हैं।